पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘मेक फॉर इंडिया’ ज्यादा कारगर होगा : राजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम की आलोचना की है। उन्होंने कहा, ‘भारत को ‘मेक फॉर इंडिया’ की ज्यादा जरूरत है। मौजूदा माहौल में निर्यात आधारित विकास अर्थव्यवस्था के लिए कारगर नहीं हो सकता।’ राजन ने तरह-तरह के प्रोत्साहन के रूप में निर्यातकों को दी जाने वाली सब्सिडी का भी विरोध किया। कहा, ‘यह रणनीति काम नहीं कर रही है।’ प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ का नारा दिया था। निर्यात बढ़ाने व भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने के लिए वे विदेशी निवेशकों से लगातार भारत में निवेश करने को कह रहे हैं। लेकिन राजन ने सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने को गलत बताया।