पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Metro Is 45 Minutes Due To A Technical Fault Affecting Operations

तकनीकी खराबी के चलते 45 मिनट प्रभावित रहा मेट्रो का परिचालन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली मेट्रो के हुडा सिटी सेंटर-जहांगीरपुरी कॉरीडोर पर आई तकनीकी खराबी के चलते यलो लाइन पर करीब 45 मिनट तक मेट्रो ट्रेनों का परिचालन गुरुवार को प्रभावित रहा। दरअसल, दोपहर करीब एक बजे मेट्रो लाइन के ट्रैक सर्किट में तकनीकी खराबी आ गई। यह खराबी कुतुब मीनार और साकेत मेट्रो स्टेशन के बीच दर्ज की गई थी। करीब 45 मिनट की कवायद के बाद डीएमआरसी के तकनीकी विशेषज्ञों ने तकनीकी खराबी को दुरुस्त कर दिया।
जिसके बाद इस कॉरीडोर पर मेट्रो ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो सका। सूत्रों के अनुसार तकनीकी खराबी के चलते इस कॉरीडोर पर चलने वाली मेट्रो ट्रेनें करीब तीस मिनट की देरी से परिचालित की गई। इस खराबी के चलते सर्वाधिक ग्रीन पार्क मेट्रो स्टेशन प्रभावित रहा। वहीं ट्रेनों के परिचालन में हो रही इस देरी के चलते कॉरीडोर के लगभग सभी मेट्रो स्टेशन पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं जो ट्रेनें मेट्रो स्टेशन पहुंची उनमें खड़े होने की भी जगह नहीं थी।