पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Metro Smart Card Can Be Recharged Online

लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा, ऑनलाइन भी रिचार्ज हो सकेगा मेट्रो स्मार्ट कार्ड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.मेट्रो स्मार्ट कार्ड रिचार्ज कराने के लिए अब लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा क्योंकि अब यह कार्ड इंटरनेट पर क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए रिचार्ज कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर मंगू सिंह ने गुरुवार को एक समारोह के दौरान इस सुविधा की शुरुआत की।
रिचार्ज के उपरांत स्मार्ट कार्ड की राशि को जानने के लिए मेट्रो स्टेशन पर टिकट रीडर कम एड वैल्यू मशीन भी लगाई जा रही है। इसकी मदद से मुसाफिर अंतिम रिचार्ज की राशि के अतिरिक्त अंतिम पांच यात्राओं का विवरण भी हासिल कर सकेंगे।