पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Metro Station Will Be Close On Republic Day

26 को अलग-अलग समय पर बंद रहेंगे मेट्रो स्टेशन, 12 बजे तक नहीं चलेगी मेट्रो

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर डीएमआरसी ने लाइन दो, तीन, चार और छह के कुछ मेट्रो स्टेशनों को बंद रखने का फैसला किया है। इन मेट्रो स्टेशनों को परेड की मौजूदा स्थित के अनुसार बंद किया जाएगा। मेट्रो प्रवक्ता के अनुसार रविवार सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे के बीच अलग अलग समय पर मेट्रो स्टेशनों को बंद किया जाएगा।

लाइन - टू

हुडा सिटी सेंटर से जहांगीरपुरी के बीच केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन को सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक के लिए बंद किया जाएगा। इस दौरान न ही मेट्रो इन मेट्रो स्टेशनों पर रुकेंगी और न ही कोई मुसाफिर मेट्रो स्टेशन से बाहर जा सकेगा। इसी तरह, पटेल चौक मेट्रो और रेसकोर्स मेट्रो स्टेशन पर सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक मुसाफिरों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर सिर्फ मुसाफिरों को येलो लाइन से वायलेट लाइन के बीच इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

आगे पढ़ें पूरी खबर...