पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. खराब मिड डे मील बांटने के मामले में स्कूल प्रिंसिपल का तबादला कर दिया गया है। इसके साथ ही निगम ने जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी में दो पार्षद समेत तीन अधिकारी शामिल हैं। कमेटी को एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। गौरतलब है दो दिन पहले खराब मिड-डे मील खाने से करावल नगर स्थित स्कूल के चार बच्चों का अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा था।
उत्तरी पूर्वी दिल्ली के सभापुर गांव के एमसीडी स्कूल में मिड-डे मील खाने से कई छात्रों के पेट में दर्द होने से अफरा-तफरी मच गई थी। छात्रों को शास्त्री पार्क स्थित जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में दाखिल कराया गया था। इस मामले में पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने स्कूल के प्रधानाचार्य का तबादला कर दिया गया है।
गौरतलब है मामले की रिपोर्ट पुलिस तक पहुंचने के बाद खाना बांटने वाली एनजीओ दलित मानव उत्थान समिति की उपस्थिति मे खाने का सैंपल लिया था।
खाने के सैंपल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन तो था लेकिन आधा से ज्यादा खाना बासी परोसा गया था। इस मामले में पूर्वी निगम स्थाई समिति अध्यक्ष संजय सुरजन ने बताया कि निगम की ओर से मामले में कार्रवाई कर दी गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाना सप्लाई करने वाली एनजीओ को ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.