पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Missing Girl, Girl Recovered, Mother, New Delhi, Capital

भीड़ के कारण मां से बिछड़ी, कानपुर से बरामद हुई लापता बच्ची

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से लापता हुई आठ वर्षीय बच्ची को कानपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्ची को अपनी मां के साथ महाबोधी एक्सप्रेस से रवाना होना था। प्लेटफॉर्म नंबर आठ पर भीड़ अधिक होने के चलते यह बच्ची मां से बिछड़ गई।
जानकारी के आधार पर अलीगढ़ और कानपुर जीआरपी को सूचना दी गई। कानपुर में जांच के दौरान पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। क्राइम ब्रांच के अतिरिक्त आयुक्त रवींद्र यादव ने इस मामले में सक्रियता दिखाने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।