पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीयू : महिलाकर्मी ने लगाया इंजीनियरों पर छेड़छाड़ का आरोप

डीयू : महिलाकर्मी ने लगाया इंजीनियरों पर छेड़छाड़ का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की महिला कर्मचारी ने विश्वविद्यालय के दो इंजीनियरों पर आरोप लगाया है कि वह उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालते थे और बात नहीं मानने पर नतीजा भुगतने की धमकी देते थे। महिला ने इस संबंध में मॉरिस नगर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह जनवरी 2007 से फरवरी, 2014 तक विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत थी।
यहां तत्कालीन जूनियर इंजीनियर एवं असिस्टेंट इंजीनियर उसे लगातार परेशान करते थे और अश्लील एसएमएस भेजते थे। नौकरी में दिक्कत ना हो इसलिए वह सब सहती रही, लेकिन दिक्कत बढ़ने पर उसने जनवरी 2014 में कुलपति के समक्ष शिकायत की।
कुलपति ने जांच के लिए एक कमेटी बनाई। कमेटी की रिपोर्ट भी पीड़ित महिला के पक्ष में आई। इसके आधार पर महिला का स्थानांतरण अन्य विभाग में कर दिया गया और दोनों आरोपियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। अब फिर से आरोपी उसे परेशान करने लगे। तब महिला ने थाने में शिकायत दी।