पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब नहीं भटकना पड़ेगा पार्षदों के द्वार, नुक्कड़ पर लगेगा उनका दरवार!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.अब आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए पार्षदों के द्वार नहीं भटकना पड़ेगा। पार्षद स्वयं आपके द्वार पर समस्याएं सुनने आएंगे। भाजपा नेतृत्व ने सभी पार्षदों को अपने वार्ड के मोहल्ले, चौराहों पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं को सुनने का फरमान जारी किया है। पार्टी कार्यालय ने पार्टी पार्षदों से लिखित में जनता दरबार स्थलों की सूची मांगी है। इसमें दरबार स्थलों की सूची, मोहल्ले चौराहों और नुक्कड़ों के बारे में जानकारियां देनी होंगी।
पार्षद को सप्ताह में कितने समय किस स्थान और किस वार्ड में कब-कब बैठना है शामिल होगा। बताया जा रहा है कि पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह निर्देश दिया है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के स्थायी समिति के अध्यक्ष राजेश गहलोत ने कहा कि पार्टी का आदेश है और हम चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं लिहाजा हमें जनता की समस्याएं सुननी चाहिए। पार्टी के आदेश के बाद सभी पार्षद लोगों की समस्याओं से रूबरू भी हो सकेंगे।