नई दिल्ली.दो हजार रुपए नहीं देने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। मामला उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके का है। घटना के समय घर में मृतका की ममेरी बहन भी मौजूद थी। पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सोनू अपनी पत्नी पिंकी और एक वर्षीय बेटे के साथ हिमगिरि इन्क्लेव में रहता है।
सोनू बेरोजगार था जबकि पिंकी नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही थी। शनिवार देर रात्रि सोनू ने पिंकी से दो हजार रुपए मांगे तो उसने मना कर दिया। उस वक्त सोनू जाने से मारने की धमकी देकर चला गया। रविवार सुबह पिंकी के चीखने की आवाज सुनकर लक्ष्मी बाथरूम के पास पहुंची तो जहां उसने देखा कि सोनू ईट से पिंकी से सिर पर वार कर रहा है। लक्ष्मी ने तुरंत घर से भागकर इसकी जानकारी अपने पड़ोसी को दी। पड़ोसी की कॉल पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।