पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिनदहाड़े घर में घुसा और छात्रा के सीने में उतार दी गोली!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.दिनदहाड़े घर में घुसकर 12 वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामला दक्षिण दिल्ली के मुनीरका इलाके का है। मृतका की पहचान 18 वर्षीय पिंकी के रूप में की गई है। पिंकी आरकेपुरम सेक्टर पांच स्थित एक सरकारी स्कूल की छात्रा था। मृतका के पिता प्रीतम ने इस वारदात के पीछे अपने दूर के रिश्तेदार पर शक जाहिर किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार प्रीतम अपने परिवार के साथ मुनीरका के बुध विहार इलाके में रहते हैं। घटना के समय घर में छात्रा की चाची थी।
हत्यारा घर में दाखिल हुआ और पिंकी को लेकर एक कमरे में चला गया। चंद पलों के अंतराल में पिंकी के सीने में गोली मारने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पिंकी को तत्काल सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को दिए अपने बयान में मृतका के पिता ने अपना शक दूर के रिश्तेदार पर जाहिर किया है। उसने पुलिस को बताया कि दूर का एक रिश्तेदार पिछले पांच सालों से लगातार उसकी बेटी का पीछा कर रहा था। कई बार वह फोन कर पिंकी को धमका कर शादी करने का दबाव बना रहा था।