पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Naina Sahni Murder Case Initially Known As The Tandoor Case

नैना साहनी हत्याकांड: तंदूर कांड नाम से चर्चित मामले की सुनवाई शुरू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट में तंदूर कांड के नाम से चर्चित 1995 के नैना साहनी हत्याकांड में मौत की सजा को चुनौती देने वाली युवक कांग्रेस के पूर्व नेता सुशील शर्मा की अपील पर मंगलवार को सुनवाई शुरू हो गई।
चीफ जस्टिस पी. सदाशिवम और जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की सदस्यता वाली खंडपीठ के समक्ष सुशील की अपील पर सुनवाई हुई जिसमें न्यायाधीशों ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है और इसके सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा।
सुशील ने विवाहेतर संबंधों के संदेह में पत्नी नैना साहनी की हत्या के जुर्म में मौत की सजा की पुष्टि करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ 2007 में यह अपील दायर की थी।