पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. राष्ट्रीय ध्वज पर उच्चतम न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय की 10वीं वर्षगांठ पर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से कविसम्मेलन आयोजित किया गया। कविसम्मेलन में प्रसिद्ध हास्य कलाकार सुरेन्द्र शर्मा और प्रताप फौजदार ने शिरकत की। सुरेन्द्र शर्मा ने अपने ही अंदाज में कविताएं और चुटकुले सुनाकर सभी का मनोरंजन किया तो प्रताप फौजदार ने अपने अनुभव में हास्य का रंग घोलकर सभी को खूब हंसाया। सुरेन्द्र शर्मा ने इस बीच नवीन जिंदल को भी नहीं छोड़ा और उन्हें किसी बात पर छेड़ दिया। बस फिर क्या था नवीन जिंदल और कार्यक्रम में मौजूद तमाम हस्तियां खूब ठहाके लगाकर हंसे।
बता दें सुप्रीम कोर्ट ने 23 जनवरी 2004 ने यह फैसला दिया था कि राष्ट्रीय ध्वज फहराना नागरिकों का मूल अधिकार है। गुरुवार को इस निर्णय की दसवीं वर्षगांठ पर बंगलुरु में 207 फुट ऊंचे ध्वज स्तंभ पर झंडा फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर दिल्ली स्थित नवीन जिंदल के आवास पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कवि सम्मेलन में प्रसिद्ध कवि जगदीश सोलंकी और आशीष अनल ने भी काव्यपाठ किए। कार्यक्रम में राजनीति और सामाजिक हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके पर नवीन जिंदल ने कहा कि तिरंगे में हमारे गणतंत्र की आत्मा और इसके संविधान के आदर्श बसते हैं। राष्ट्रीज ध्वज न सिर्फ जीवन में आवाश्यक मूल्यों का प्रतीक है बल्कि आजादी के लिए जिन लोगों ने अपने जान न्यौछावर कर दी थी उसका प्रमाण भी है। ये हमारा मूल अधिकार है। उन्होंने कहा कि मैं युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे बाहर आएं और गर्व से तिरंगा फहराए।
आगे की स्लाइड्स में देखिए कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची हस्तियों की तस्वीरें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.