पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • New Delhi, Breaking News, Pawan Kumar Bansal, Railway Scam

घोटालेबाजी की आईबीएल में ए राजा को 'ऑरेंज कैप'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। भारत में क्रिकेट धर्म की तरह पूजा जाता है। बॉलीवुड स्टार्स, देवताओं की तरह स्थापित हैं और पॉलिटिक्स चाय-पान की दुकान से लेकर बेडरूम तक पसरी हुई है। फिलहाल आईपीएल चरम पर है जिसमें दिल्ली की टीम सबसे फिसड्डी साबित ही चुकी है, वहीं देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को एक साथ दो केन्द्रीय मंत्रियों ने इस्तीफा दिया, जिसे उसी वक्त स्वीकार कर लिया गया।
क्रिकेट में सट्टा अब आम बात हो चुकी है और राजनीति में घोटाला अब कोई नई बात नहीं रही। बहुत पहले से देश में यह मांग उठती रही है है कि घूस को एक सच्चाई के तौर पर स्वीकार किया जाए और इसे सुविधाशुल्क का नाम देकर हर सरकारी विभाग के लिए कंपलसरी किया जाए। बहरहाल, एक बड़े घूसकांड ने रेलमंत्री को अपदस्थ कर दिया और सीबीआई पर दबाव डालने के आरोप में कानून मंत्री से लाल बत्ती छिन गई।
इंडियन प्रीमियर लीग का लीग दौर अपने अंतिम चरण में है लेकिन, भारतीय राजनीति में घोटालों का लीग बदस्तूर जारी है। पॉलिटिक्स में करप्शन के इस खेल को अगर इंडियन भ्रष्टाचार लीग (IBL) का नाम दिया जाए तो किसी न किसी को तो ऑरेंज कैप देनी पड़ेगी। आपकी सुविधा के लिए बता दें कि IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैट्समैन को ऑरेंज कैप जबकि, सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर को पर्पल कैप दी जाती है जिसे खेल के दौरान वो पहने रखते हैं।
dainikbhaskar.com आपको पांच ऐसे राजनीतिज्ञों के नाम सुझा रहा है जिन्हें यूपीए-2 के शासनकाल में घोटालेबाजों में बेस्ट परफॉर्मर्स का खिताब दिया जा सकता है लेकिन, इनमें से ऑरेंज कैप किसे दिया जाए इसका फैसला आपके वोट के बाद ही किया जाएगा।
स्लाइड के साथ पढ़िए, इन पांचों घोटालेबाजों का पूरा चिट्ठा...