नई दिल्ली. बीजेपी की दो महिला नेताओं-नुपूर शर्मा और शाजिया इल्मी ने शनिवार को
दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत वोटिंग के दौरान छेड़छाड़ और बदसलूकी का आरोप लगाया है। नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी (आप) नेता अरविंद
केजरीवाल को टक्कर दे रहीं नुपूर शर्मा ने आरोप लगाया है कि वे वोट देने के बाद जब इंडिया गेट की तरफ जा रही थीं, तब 'आप' के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ की महिलाओं से बदसलूकी की।
मीडिया को घटना की जानकारी देते हुए नुपूर शर्मा ने कहा, 'आप एंटी-औरत पार्टी (महिला विरोधी पार्टी) है। मेरे साथ नहीं बल्कि मेरे मामा की बेटी के साथ आप कार्यकर्ताओं ने बदसलूकी की है।' नुपूर ने कहा, 'आप के कार्यकर्ता पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे के तहत झुग्गियों में आप की टोपी और टी-शर्ट पहनकर प्रचार कर रहे थे। जब मैंने उन्हें रोका तो उन्होंने कहा कि हम तो प्रचार करेंगे। मैंने इसकी शिकायत पुलिस से की। बाद में आप के कार्यकर्ताओं ने टी-शर्ट निकालकर छुपा ली। जब मेरे साथ लड़कियों ने पुलिस के सामने आप के प्रचार वाली टी-शर्ट निकलवाने को कहा तो वे भड़क गए और मेरे साथ की लड़कियों से बदतमीजी करने लगे।' इससे पहले बीजेपी की नेता शाजिया इल्मी ने भी शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि करावल नगर में आप कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी की।
आगे की स्लाइड में देखिए दिल्ली चुनाव से जुड़ा वीडियो और फोटोज: