पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Nursery Admission Guidelines Issued Are Subject To Change

नर्सरी दाखिले पर बदल सकती हैं जारी की गई गाइडलाइन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. नर्सरी दाखिले पर सोमवार को कोर्ट ने शिक्षा निदेशालय को स्टे देने से इनकार करते हुए मामले पर मंगलवार को सुनवाई करने को कहा। इससे पहले निजी स्कूलों की सबसे बड़ी संस्था नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल कॉन्फ्रेंस (एनपीएससी) ने स्कूलों से सहमति के आधार पर नर्सरी फॉर्मूला तैयार कर जारी कर दिया है। इस पर एनपीएससी की अध्यक्ष अमिता मूला वट्टल ने कहा कि कोर्ट का निर्णय ही आखिरी निर्णय होगा। अगर शिक्षा निदेशालय की याचिका पर कोर्ट नर्सरी दाखिले पर कोई निर्देश जारी करेगा तो उसी के अनुरूप आगे गाइड लाइन में बदलाव किए जाएंगे। फिलहाल 20 दिसंबर 2014 से 20 जनवरी 2015 के बीच में स्कूल 15 दिन फॉर्म देने और जमा करने के लिए निर्धारित करेंगे।
इसमें हर स्कूल अपने मुताबिक शेड्यूल बनाएंगे। दाखिला सूची जारी करने के लिए भी स्कूल ही तिथि जारी करेंगे, जिसकी जानकारी वे वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित करेंगे।
स्प्रिंगडेल्स पूसा रोड की प्रिंसिपल अमिता वट्टल बताती हैं कि दाखिला शेड्यूल जारी करते हुए हमने कोर्ट की मर्यादा का पूरा ध्यान रखा है। इसमें हम और देरी इसलिए नहीं कर सकते, क्योंकि मार्च में बोर्ड की परीक्षाएं होती हैं और उस दौरान अभिभावकों की भीड़ से परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न होता है। फॉर्मूले में इस बात का ध्यान रखा गया है कि गाइडलाइंस छात्र, अभिभावक और स्कूलों के अनुकूल और पारदर्शी हो।