पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Nursing Student Committed Suicide By Hanging In Ames

एम्स में नर्सिंग की छात्रा ने की फांसी लगाकर खुदकुशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. एम्स में नर्सिंग की छात्रा द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका की पहचान पल्लवी ग्रोवर (20) के रूप में की है। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। वहीं प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पल्लवी डिप्रेशन का शिकार थी। डिप्रेशन का कारण प्रयोगात्मक परीक्षा में फेल होना और हास्टल सुप्रींटेंडेंट से खराब संबंध बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार पल्लवी दिल्ली के मायापुरी इलाके की रहने वाली है। वह एम्स के हास्टल में रह कर बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। वह रविवार देर शाम घर से हास्टल के लिए निकली थी। हास्टल पहुंचने पर पल्लवी द्वारा फोन न किए जाने पर उसकी मां ने बात करनी चाही। उन्होंने पल्लवी को कई फोन किए लेकिन पल्लवी ने किसी फोन का जवाब नहीं दिया।
इसके बाद पल्लवी की मां ने उसके एक दोस्त को फोन कर हाल जानना चाहा।
पल्लवी के रूम में जाने पर उसने पाया कि वह पंखे से फंदे के सहारे झूल रही है। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी पल्लवी के परिजनों, हास्टल प्रबंधन और पुलिस को दी। वहीं इस घटना के बाबत एम्स के वरिष्ठ अधिकारी का कहना है मामले की जांच के लिए डा. पीके जुल्का के नेतृत्व में नौ सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी सात दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट दाखिल करेगी।