पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • OT Stalled Guru Nanak Eye Hospital Patients Suffering

दिल्ली के अस्पताल का ओटी तीन महिने से ठप, मरीज बेहाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. दिल्ली सरकार का सबसे बड़ा गुरुनानक आई अस्पताल का ऑपरेशन थियेटर (ओटी) संक्रमण की वजह से पिछले तीन महीने से ठप है। जिसकी वजह से आम मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है और अपनी जेब खाली करनी पड़ रही है। अस्पताल में व्याप्त संक्रमण की जांच के लिए पिछले तीन महीने में 40 सैंपल लिए जा चुके हैं, बावजूद इसके संक्रमण की वजह की जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में अब अस्पताल प्रशासन ने ओटी में उपयोग होने वाले पानी की जांच कराने का फैसला किया है। जांच के लिए अस्पताल की तीनों पानी की टंकियों को खाली करा दिया गया है। शनिवार को प्रधान स्वास्थ्य सचिव एससीएल दान ने भी अस्पताल का दौरा किया।
कब मिली जानकारी
जून के प्रथम सप्ताह में 12 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। लेकिन इन महिलाओं की आंखों में सेप्टिक हो गया। इसके बाद ओटी में ऑपरेशन करना बंद कर दिया गया। संक्रमण की जांच शुरू की गई, लेकिन पता नहीं चल सका। अगस्त महीने में कुछ आवश्यक मरम्मत के बाद एक बार फिर ऑपरेशन शुरू किया गया, लेकिन शुरू में ही तीन महिलाओं को सेप्टिक हो गया। इसके बाद से अब तक ऑपरेशन थिएटर ठप है। अस्पताल प्रशासन ने संक्रमण की जांच के लिए एक इंटर्नल कमेटी का गठन किया है। इसके अलावा निजी लैब से भी संक्रमण की जांच कराने का फैसला किया है।
लिए गए सैंपल : अब तक ओटी के पर्दे, निडल, सर्जिकल ग्लब्स, हैंड सेनेटाइजर, सीजर, लेंस, धागे, सुई और गॉज सहित कई छोटी-छोटी वस्तुओं के सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं।
ऑपरेशन वाले मरीजों का आंकड़ा
कुल सर्जरी लगभग12 हजार
रेटिना सर्जरी 6 हजार
ग्लूकोमा 2500
कार्निया 2000