नई दिल्ली.पाकिस्तान से भारत आए शरणार्थी हिंदू परिवारों के बच्चों को साउथ दिल्ली नगर निगम मुफ्त में शिक्षा देगा। निगम की स्थाई समिति के अध्यक्ष राजेश गहलोत ने निगमायुक्त मनीष गुप्ता के साथ बिजवासन में विस्थापित कैंप का दौरा किया।
गहलोत ने कहा कि कैंप में लगभग 500 लोग रह रहे हैं और इन्हें मूलभूत नागरिक सेवाएं प्रदान करने की हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कैंप के बच्चों का दाखिला प्राथमिक स्कूलों में कराया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मोबाइल डिस्पेंसरी की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
और इधर टीचर के थप्पड़ से फटा स्टूडेंट के कान का पर्दा, पढ़िए आगे की स्लाइड पर...