- Hindi News
- Panchayat Did'nt Work Section 144 Applies
बंगला विवाद: पंचायत पर फिरा पानी, धारा 144 की लागू
नई दिल्ली. सरकारी बंगले पर कब्जा जमाए बैठे पूर्व केंद्रीय मंत्री अजित सिंह की बुलाई महापंचायत पर दिल्ली पुलिस ने पानी फेर दिया। उन्होंने दिल्ली के 12-तुगलक रोड के बंगले पर मंगलवार को जाट महापंचायत बुलाई थी। ताकि इस बंगले को स्व. चौधरी चरण सिंह का स्मारक बनाने के लिए सरकार पर दबाव डाला जा सके। लेकिन दिल्ली पुलिस ने पंचायत को गैरकानूनी घोषित कर दिया। लुटियंस जोन जाने वाली कई सड़कों को बंद कर दिया। रेसकोर्स रोड मेट्रो स्टेशन को भी बंद कर दिया। धारा-144 लगा दी। इसके बाद कुछ अजित समर्थकों से पुलिस की हल्की झड़पें भी हुईं। इन्हें हिरासत में लिया गया है। दरअसल अजित सिंह और उनके बेटे जयंत चौधरी को लोकसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद अजित सिंह को सरकारी बंगला खाली करने का आदेश दिया गया। तय वक्त पर खाली न करने पर बंगले में बिजली-पानी का कनेक्शन भी काट दिया गया। इसके बाद ही उन्होंने विरोध करते हुए यहां अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का स्मारक बनाने की मांग उठाई है।