नई दिल्ली. अभिनेत्री
परिणीति चोपड़ा और अभिनेता
आदित्य रॉय कपूरसोमवार को दिल्ली यूनिवर्सिटी में अपनी आने वाली फिल्म दावत-ए-इश्क़ का प्रमोशन करने पहुंचे। उनके आने से पहले कैम्पस में कई छात्राएं उत्साहित दिखी और कुछ इंतजार में उदास। दोनों जैसे ही पहुंचे कैंपस में मस्ती भरा माहौल बन गया। दोनों ने कॉलेज की ओर से पेश किए गए व्यंजनों का लुत्फ़ लिया और एक-दूसरे को अपने हाथों से खाना भी खिलाया। कार्यक्रम के दौरान दोनों छात्राओं के बीच सेल्फी लेते हुए भी दिखे। वहीं, उन्होंने टीचर्स और स्टूडेंट्स से भी बातचीत की और अपने कॉलेज के दिनों के कुछ पल भी साझा किए।
परिणीति चोपड़ा और आदित्य कपूर ने अपनी नई फिल्म दावत-ए-इश्क के बारे में भी लोगों को बताया। दोनों ने अपने-अपने किरदार के बारे में भी जानकारी दी।
व्यजंन खाकर कर रहे हैं प्रमोशन
परिणीति और आदित्य जगह- जगह के पकवानों का मजा लेकर अपनी नई फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। इससे पहले वे दिल्ली, आगरा, हैदराबाद, अजमेर में भी फिल्म को प्रमोट कर चुके हैं। दोनों इससे पहले भी दिल्ली में दावत-ए-इश्क का टाइटल सॉन्ग लॉन्च करने आ चुकें हैं।
फिल्म 19 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। यश राज बैनर के तले बनी इस फिल्म का निर्माण हबीब फैजल ने किया है। आदित्य और परिणीति के अलावा फिल्म में अनुपम खेर और करण वाही जैसे बड़े कलाकार मौजूद हैं।
आगे की स्लाइड्स में देखिए इवेंट की तस्वीरें।
सभी फोटो- भूपिंदर सिंह