(अफजल गुरु का फाइल फोटो)
नई दिल्ली. सन् 2001 में हुए संसद हमले को 13 साल पूरे हो गए। इस हमले में कई लोग मारे गए थे। भारत के इतिहास में उस दिन को एक काले दिन के रूप में माना जाता है। संसद हमले का मुख्य आरोपी अफजल गुरु फांसी पर लटक चुका है। पिछले साल 9 फरवरी के दिन उसे दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में फांसी पर लटकाया गया। पुलिस के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद का आतंकवादी अफजल गुरु इस पूरी घटना का मास्टर मांइड था।
कोर्ट में सुनवाई के दौरान पहले हाइकोर्ट ने और फिर सुप्रीम कोर्ट ने अफजल को फांसी की सजा सुनाई थी। तो कैसे थे अफजल की मौत से पहले के वो 12 घंटे। अफजल ने इन 12 घंटों में क्या-क्या किया और उसकी मौत के बाद उसकी लाश को कहां दफनाया ये बात कम लोग ही जानते हैं। dainikbhaskar.com आज बताएगा अफजल गुरु की मौत की पूरी कहानी।
फांसी से एक दिन पहले शुक्रवार (8 फरवरी) को ही उसे फांसी के बारे में बता दिया गया था और उसकी अंतिम इच्छा भी पूछ ली गई थी। उसने अंतिम इच्छा के रूप में 'कुरान' की एक प्रति मांगी थी। उसके पास इसकी एक प्रति पहले से थी, लेकिन अंतिम इच्छा के तौर पर भी उसने यही मांग की। उसे यह मुहैया करा दिया गया था।
आगे की स्लाइड में पढ़िए रात भर क्या करता रहा अफजल गुरु।