पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pawan Bansal, Vijay Singla, Ashwani Kumar

रेलवे घूसकांड: सात साल में जीरो से 152 करोड़ की हो गई थी बंसल के बेटों की कंपनी!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़/नई दिल्‍ली। रेलगेट कांड में सीबीआई की जांच में रविवार को नया खुलासा हुआ है। रेल मंत्री के भांजे विजय सिंगला ने अगला रेलवे चेयरमैन बनाने का भी सौदा कर लिया था। जून 2013 में वर्तमान चेयरमैन विनय मित्तल के रिटायर होते ही इस पद पर कुलभूषण को नियुक्त करने की बात पक्की हो चुकी थी। (पढ़ें, रेलवे घूसकांडः कांग्रेस ने प्रवक्ता बदले, पवन बंसल बने रहेंगे रेल मंत्री) दिल्ली में रविवार को भी पवन बंसल के घर के बाहर बीजेपी और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।
कुलभूषण इस समय रेलवे बोर्ड में मेंबर इलेक्ट्रिकल पद पर तैनात हैं। इस संबंध में सीबीआई ने रविवार को पूरक एफआईआर दर्ज की। सीबीआई ने यह जानकारी सिंगला और संदीप गोयल की फोन रिकॉर्डिग से जुटाई। यह उस रिकार्डिग का अंश है, जिसमें गोयल पश्चिम रेलवे के जीएम महेश कुमार को कह रहा है, ‘आप जून तक इंतजार करें। (पढ़ें, चंडीगढ़ में बोलती है बंसल की तूती, 50 करोड़ की संपत्‍ति 90 लाख में बि‍कवाने का लग चुका है आरोप!)
इलेक्ट्रिकल का पदभार आपको मिलेगा। सिंगला ने बताया है कि रेलवे बोर्ड के चेयरमैन मित्तल के रिटायर होते ही कुलभूषण को चेयरमैन तैनात करा देंगे।’ सिंगला व गोयल से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। कुलभूषण से अगले सप्ताह पूछताछ होगी।
बंसल के पीएस की सिंगला से 40 बार बात
सीबीआई सूत्रों के मुताबिक, पवन बंसल का रिश्तेदार और उनके प्राइवेट सेक्रेटरी राहुल भंडारी लगातार विजय सिंगला के संपर्क में थे। एक माह में उनकी 40 बार विजय सिंगला से लंबी बातचीत हुई है। जबकि, महेश को प्रमोशन देने वाले रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनय मित्तल से राहुल भंडारी की दर्जनों बार बातचीत होती रही है। सीबीआई इस मसले पर पहले विनय मित्तल से पूछताछ करेगी।
जिसे फोन लगाया, सुनते ही काटा
राहुल भंडारी से 12 बार उनका पक्ष जानना चाहा, लेकिन उन्होंने फोन काट दिया। इसके बाद रेलवे के एडि. डॉयरेक्टर जनरल पब्लिक रिलेशन अनिल सक्सेना को फोन लगाया तो उन्होंने बात करने से इंकार कर दिया।
आगे स्लाइड्स के साथ पढ़िए, 50 हजार करोड़ के टेंडर पर थी नजर...