पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Pawan Kumar Bansal, New Delhi, Breaking News

जब भांजे के बंगले पर पड़ा छापा तो बंसल ने कहा मेरा नहीं है उससे कोई रिश्ता-नाता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्‍ली। रेलमंत्री पवन कुमार बंसल के भांजे विजय सिंगला की गिरफ्तारी होते ही रेलमंत्री ने अपनी सफाई दी थी। अपने भांजे की गिरफ्तारी के बाद रेलमंत्री पवन बंसल ने कहा था कि उनका उनके भांजे के साथ कोई कारोबारी रिश्‍ता नहीं रहा है। उन्‍होंने कहा कि चंडीगढ़ में उनकी बहन के फर्म में छापा मारा गया है। उससे मेरा कोई लेना देना नहीं है।
गौरतलब है कि विजय सिंगला को सीबीआई ने रिश्वतखोरी के आरोप में तीन मई देर शाम चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था। उस पर रेलवे बोर्ड के सदस्य (स्टाफ) महेश कुमार से 90 लाख रुपए घूस लेने का आरोप है। (जैसे ही पड़ा सीबीआई का छापा, कोठी से निकली दो महिलाएं और सबूत गायब)महेश कुमार पश्चिम रेलवे में जीएम थे। वे प्रमोट कर रेलवे बोर्ड में मेंबर (स्टाफ) बनाए गए हैं। वीरवार को ही उन्होंने पदभार संभाला था। अब वे मेंबर (इलेक्ट्रिकल) की पोस्ट चाहते थे। इसके लिए सिंगला से डील हुई थी। 90 लाख रुपए की पहली किस्त इसी के एवज में दी गई थी। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया।
आगे की स्लाइड में पढ़िए, मनचाही पोस्टिंग के लिए 2 करोड़ में हुआ था सौदा