दरअसल, इस चुनाव में किसी का अनुमान काम नहीं आया। पंद्रह साल तक दिल्ली पर एकछत्र राज करने वाली कांग्रेस की स्थिति यह हो गई कि उसका खाता भी नहीं खुल सका।
पीएम
नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता के सहारे 16 साल बाद दिल्ली फतह का सपना देखने वाली भाजपा भी 31 सीटों से सिमटकर तीन पर आ गई। दिल्ली में कांग्रेस सरकार के दौरान वरिष्ठ मंत्री रहे एके वालिया तीसरे नंबर पर रहे। उनकी उम्र 66 साल हो चुकी है। प्रचार के दौरान उनकी तबीयत भी खराब हुई थी। कांग्रेस के चाै. प्रेम सिंह, योगानंद शास्त्री और ऐसे ही भाजपा के जगदीश मुखी, नरेश गौड़ जैसे उम्रदराज नेता इस श्रेणी में शामिल हैं।