पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बीस साल बाद एक परंपरा को पुनर्जीवित करते हुए बुधवार को गणतंत्र दिवस की समापन परेड 'बीटिंग रिट्रीट' के लिए बग्घी पर सवार होकर राजपथ पर सैन्य बलों की टुकडिय़ों को गाजे-बाजे के साथ बैरकों में वापस भेजा। यह वही बग्घी है जिसे कभी भारतीय सेना ने तकदीर का सिक्का उछालकर विभाजन के समय जीता था। यह बग्घी अविभाजित भारत में गवर्नर जनरल्स बॉडीगार्ड की संपत्ति थी। बंटवारे के समय भारत और पाकिस्तान में से कोई भी इस पर जब अपना दावा छोड़ने को तैयार नहीं हुआ तो सिक्का उछाल कर फैसला हुआ।
बीटिंग रिट्रीट के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का बुधवार को समापन हुआ। इस मौके पर सेना के बैंड ने देशभक्ति गीतों की धुनों की मनोहारी प्रस्तुति देकर हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आगे की स्लाइड में देखिए 'बीटिंग रिट्रीट' पर समापन समारोह की तस्वीरें...
फोटो-मंगल कुमार
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.