पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोदी US VISIT के दौरान 190 साल पुराने ब्लेयर हाउस में रहेंगे, देखें तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(ब्लेयर ड्राइंग रूम)
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सितंबर में होने वाले अमेरिका दौरे को लेकर बीजेपी खासी उत्साहित नजर आ रही है। माना जा रहा है कि मोदी का अमेरिकी दौरा 28 सितंबर से हैं जहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से होनी है। प्रधानमंत्री मोदी वॉशिंगटन मे राष्ट्रपति के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे। यह 190 साल पुराना ब्लेयर हाउस है। नौ साल पहले मनमोहन सिंह यहां ठहरे थे। लेकिन सिर्फ एक बार 2005 में ही।
प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान में ओबामा ने भोज का आयोजन किया है। लेकिन इसमें मोदी कुछ भी खा नहीं पाएंगे। क्योंकि यात्रा के दौरान उनका नवरात्र का उपवास चल रहा होगा। पिछले 40 साल से मोदी नवरात्र का उपवास कर रहे हैं। उनके नजदीकियों के मुताबिक, इस दौरान वे सिर्फ नींबू पानी पीकर रहते हैं। योग, ध्यान के अलावा शाम को दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करते हैं। इसलिए उनकी अमेरिका यात्रा में पूजा-पाठ का यह रुटीन भी शामिल किया गया है।
मोदी पहले 26 को अमेरिका जा रहे थे। लेकिन अब संभवत: 25 को जा सकते हैं। शारदीय नवरात्र भी इसी दिन से शुरू हो रही हैं। यात्रा के दौरान ओबामा 29 सितंबर को वॉशिंगटन में डिनर देंगे। एनआरआई समुदाय ने भी 28 सितंबर को न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वेयर गार्डन्स में भोज रखा है।
मिशेल खुद कर रही हैं भोज के इंतजामों की देखरेख: सूत्रों के मुताबिक, मोदी के सम्मान में दिए जाने वाले भोज के इंतजामों की देखरेख खुद मिशेल ओबामा कर रही हैं। डिनर में व्हाइट हाउस के किचन गार्डन की ताजी सब्जियां और फल भी शामिल होंगे। मोदी के एक सहयोगी ने बताया, ‘ओबामा के साथ बैठक की अहमियत के मद्देनजर मोदी सूप या जूस ले सकते हैं।’
इस कुर्सी का साढ़े नौ साल का इंतजार अब होगा खत्म
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उनका सम्मान समारोह मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में ही क्यों रखा गया? इसकी एक खास वजह है। मोदी के सम्मान समारोह के आयोजकों में शामिल एसोसिएशन ऑफ इंडियन ऑफ नॉर्थ अमेरिका के प्रमुख सुनील नायक ने बताया कि 20 मार्च 2005 को भी नरेंद्र मोदी का सम्मान होना था।
कार्यक्रम मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में ही रखा गया था। लेकिन मोदी नहीं आ सके थे। उस वक्त अमेरिका ने मोदी पर वीजा बंदिश लगा रखी थी। आखिरकार मोदी की मौजूदगी का अहसास कराने के लिए मंच के बीचोबीच एक बड़ी सी कुर्सी खाली रखी गई। अब वह कुर्सी नौ साल, छह महीने, आठ दिन बाद 28 सितंबर 2014 को भरेगी।
बकौल नायक इस बार मोदी के कार्यक्रम के लिए 50 से 70 हजार की क्षमता वाली जगह खोजी जा रही थी। लेकिन ऐसी कोई जगह मिली नहीं। आखिरकार मेडिसन स्क्वेयर गार्डन को चुना गया। यह एक संयोग ही है कि 2005 में जिस जगह मोदी नहीं आ सके थे, वहां वे अब भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पहुंचेंगे। कहा ये भी जा रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं का भी दबाव था कि इस बार मेडिसन स्क्वेयर गार्डन में ही नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम हो।
आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें