पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • AK की कैबिनेट में सिसौदिया, गोपाल राय और आदर्श शास्त्री, बाहर हो सकती हैं बिड़लान

AK की कैबिनेट: सोमनाथ स्पीकर तो किरण को हराने वाले बग्गा भी बन सकते हैं मंत्री

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली: प्रचंड बहुमत के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव फतह करने वाले अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी को बतौर सीएम दूसरी बार शपथ लेंगे। हालांकि, उनके कैबिनेट की रूपरेखा अभी से बननी शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, ये मंत्री भी केजरीवाल के साथ ही रामलीला मैदान पर शपथ लेंगे। इस बार केजरीवाल की कैबिनेट में आप के विधायक जरनैल सिंह, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और आदर्श शास्त्री को महत्वपूर्ण पद दिए जाएंगे। किरण बेदी को हराने वाले एसके बग्गा को भी मंत्री पद मिल सकता है। सोमनाथ भारती को स्पीकर बनाया जा सकता है। हालांकि, चौंकाने वाली खबर यह है कि पिछली बार महिला व बाल विकास मंत्री रह चुकी राखी बिड़लान को इस बार कैबिनेट से बाहर रखा जाएगा। जानकार इसके पीछे की वजह पिछले कार्यकाल में राखी से जुड़े कुछ विवादों को मानते हैं।

शुरुआत में 6 बनेंगे मंत्री
एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में केजरीवाल के साथ 6 मंत्री शपथ लेंगे। इस बात की पूरी संभावना है कि मनीष सिसोदिया को दोबारा से एजुकेशन और शहरी विकास मंत्री बनाया जाए। वहीं, केजरीवाल इस बार तकनीकी और अन्य क्षेत्र में दक्षता रखने वाले मेंबर्स की एक एग्जीक्यूटिव टीम भी बनाने पर विचार कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते और द्वारका से एमएलए आदर्श शास्त्री को भी मंत्री पद दिए जाने की संभावना है। शास्त्री के एप्पल कंपनी में एक्सपीरियंस और उनके इंटेलेक्चुअल छवि का फायदा मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, वाई-फाई सर्विस देने के चुनावी वादे का क्रियान्वयन शास्त्री के जिम्मे ही है।
इन नामों पर भी चर्चा
सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन भी मंत्री बन सकते हैं। सौरभ पिछली सरकार में ट्रांसपोर्ट और सत्येंद्र स्वास्थ्य मंत्री थे। अन्य जिन नामों की चर्चा है, वे हैं- करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा, बाबरपुर के विधायक और 'आप' के पुराने नेता गोपाल राय, पार्टी की महिला विंग की प्रमुख और शालीमार बाग से कैंडिडेट रहीं वंदना कुमारी।
यह भी पढ़ें

कुछ फेमस, कई गुमनाम: इन लोगों के बिना कभी चुनाव नहीं जीत सकती थी AAP

10 बड़े कारण, जिनके चलते AAP ने कर दिया सबका सूपड़ा साफ

दिल्ली में AAP ने 14 महीने में कांग्रेस से 98% सीटें छीन लीं

चौथी बड़ी जीत AAP के नाम, सिक्किम में बना था 100% सीटें जीतने का रिकॉर्ड

AAP 67, BJP 03: कौन जीता, किसे हराया, ये है 70 विधायकों की पूरी लिस्ट

दिल्ली चुनाव नतीजों का अमित शाह के बेटे की शादी पर भी असर, कई रस्में नहीं हुईं

कार्टूनिस्‍ट की नजर से देखिए दिल्‍ली में केजरीवाल की जीत और मोदी की हार