नई दिल्ली.आदर्श नगर इलाके में शनिवार शाम को पड़ोसी ने ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शिवा को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं मयूर विहार इलाके में रविवार देर रात ढाई साल की बच्ची खून से लथपथ थाने से सटे खाली पड़े प्लॉट पर मिली। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस बच्ची को मेडिकल जांच के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गई है। पुलिस रेप की आशंका व्यक्त कर रही है।