पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आरसी स्मार्ट कार्ड नहीं मुहैया कराने वाली कंपनी को नोटिस दिया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.ट्रांसपोर्ट विभाग ने स्मार्ट कार्ड सप्लाई करने में असमर्थ रही कंपनी विगरे को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। कंपनी को परिवहन आयुक्त कार्यालय द्वारा भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि समय पर स्मार्ट कार्ड क्यों नहीं मुहैया कराया गया। क्यों न करार के अनुसार इसके लिए कंपनी की सेवा शर्त खत्म कर दी जाए। ध्यान रहे कि भास्कर ने 11 मई को इस बारे में ‘परिवहन कार्यालय दो महीने से नहीं दे रहे आरसी’ शीर्षक से खबर छापी थी।
इस बारे में ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पुनीत कुमार गोयल ने माना कि उन्हें कंपनी दो माह से वाहनों का आरसी उपलब्ध नहीं करा पा रही है।
इस बारे में कंपनी को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट विभाग ने भी कई बार पत्र लिखा था। इस बार विभाग ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा है। अगर कंपनी ठोस जवाब नहीं दे पाती है तो उसके पिछले कार्य की समीक्षा कर स्मार्ट कार्ड सप्लाई का करार रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद जल्द ही ट्रांसपोर्ट विभाग इस बारे में टेंडर जारी कर स्मार्ट कार्ड बनाने वाली नई कंपनियों को आमंत्रित करेगी।
क्या था मामला : राजधानी के 14 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में पिछले दो माह से नए और पुराने वाहनों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) नहीं मिल रहे हैं। इससे वाहन मालिकों को काफी परेशानी हो रही है।
गौरतलब है कि आरसी का स्मार्ट कार्ड जारी करने का ठेका इस वक्त विगरे नाम की कंपनी के पास है। यह कंपनी विभाग को वक्त पर स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराने में नाकाम रही है।