पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Resignation Of Chairman Of The Standing Committee Of The Corporation

निगम की स्थाई समिति के अध्यक्ष पद से सतीश का इस्तीफा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. भाजपा के एक पद एक आदमी के सिद्धांत के चलते दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय के दक्षिणी निगम की स्थाई समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद इस महत्वपूर्ण पद के लिए निगम के नेताओं ने भाग दौड़ तेज कर दी। स्थाई समिति के अध्यक्ष पद के लिए शिक्षा समिति के अध्यक्ष आशीष सूद और नेता सदन सुभाष आर्य को बताया जा रहा है। वहीं सूत्रों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा या कुलदीप सोलंकी जैसे लो-प्रोफाइल सदस्य को स्थाई समिति का अध्यक्ष नियुक्त करने के पक्षधर हैं जिससे वे आसानी से मनमाफिक काम ले सकें। जबकि कई सदस्यों का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष को डिप्टी चेयरमैन डा. पंकज सिंह को ही बचा कार्यकाल पूरा करने देना चाहिए क्योंकि उन्हें पार्टी ने ही अकस्मात कारणों से इस पद के लिए चुना है कि अध्यक्ष के अनुपस्थिति में स्थाई समिति को चला सकें।
नाम नहीं छापने की शर्त पर सदस्यों का कहना है कि अगर बीच में नये सदस्य का चुनाव ही करना हो तो फिर पार्टी को डिप्टी चेयरमैन के चुनाव का ढोंग कर समय नहीं जाया करना चाहिए। पार्टी की मजबूूरी है कि सुभाष आर्य को स्थाई समिति का अध्यक्ष बना भी दे तो नेता सदन के लिए पूरी पार्टी में एक भी नेता नहीं जो इस भूमिका को निभा सके और पूरी पार्टी को एक रख सके।
वहीं आशीष सूद इस समय शिक्षा समिति में अध्यक्ष हैं। अगर उन्हें स्थाई समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है तो फिर सतीश उपाध्याय की तरह ही प्रदेश संगठन में पद देने के बाद एक व्यक्ति एक पद के आधार पर इस पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है। इसके साथ ही शिक्षा समिति के अध्यक्ष पद के लिए नाम तलाशना होगा।