नई दिल्ली.वसंत विहार गैंगरेप की पीड़िता दामिनी के जन्मदिन पर 10 मई को राष्ट्रीय सुरक्षा महिला दिवस घोषित करने की मांग को लेकर एनजीओ संपूर्णा की कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बालिका को सुरक्षित व स्वावलंबी बनाने की शपथ ली।
एनडीएमसी के कन्वेन्शन हॉल में आयोजित महिला सम्मेलन में लोकसभा सदस्य सरोज पांडे सदस्य संस्था की अध्यक्ष डॉ. शोभा विजेंद्र एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने महिला सुरक्षा के सभी आयामों पर अपने विचार रखे। इस मौके रंजना कुमारी ने कहा कि सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता स्वीकार करनी ही पड़ेगी।