पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में साध्वी ने दी कृष्ण की तरह चक्र उठाने की नसीहत

दंगा प्रभावित रहे इलाके में बोलीं साध्वी- शांति से शांति नहीं होगी, उठाना होगा सुदर्शन चक्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोटो: दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में रैली को संबोधित करती हुईं साध्वी निरंजन ज्योति।
नई दिल्ली. हाल ही में एक चुनावी रैली में विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल करने वाली भाजपा की फायरब्रांड सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सोमवार शाम दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में सभाएं की। त्रिलोकपुरी में कुछ महीने पहले दंगे हुए थे। उन्होंने अपने भाषण में दंगे का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन मतदाताओं को कृष्ण की तरह चक्र उठाने की नसीहत दे डाली। बता दें कि साध्वी द्वारा कांग्रेसियों को 'हराजमादा' कहने के बाद संसद से लेकर सड़क तक पर प्रदर्शन हुए। बाद में साध्वी ने संसद में अपने बयान के लिए माफी भी मांगी थी। पीएम मोदी द्वारा संसद में बयान देने और राज्यसभा के सभापति द्वारा दखल दिए जाने के बाद किसी तरह यह मामला शांत हुआ।
क्या बोलीं साध्वी
त्रिलोकपुरी से सटे अशोकनगर क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए ज्योति ने 'मेरे अलबेले राम' भजन सुनाया। उन्होंने मतदाताओं से कहा, ''यह भजन पूरी दिल्ली में गाना है, ठीक है। भगवान श्यामसुंदर के सुर्दशन चक्र के सामने जो आएगा, वो बचेगा नहीं। उठो, कृष्ण की तरह तुम्हें भी रण का शंख बजाना होगा। यहां शांति से शांति नहीं होगी, इसके लिए तुम्हें भी चक्र उठाना होगा।''
आखिरी वक्त पर बदला गया सभा स्थल
बीजेपी ने त्रिलोकपुरी के ब्लॉक 36 में साध्वी की सभा के लिए मंजूरी ली थी, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इसे आखिरी मिनट में बदलकर ब्लॉक 34 कर दिया। साध्वी ने दोनों ही रैलियों में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के पहले तो ये आपसे पूछते हैं, लेकिन सत्ता छोड़ते हुए आपकी राय नहीं लेते। वहीं, कांग्रेस पर अप्रत्यक्ष तौर पर निशाना साधते हुए कहा, ''भाजपा को समर्थन के लिए 'हाथ' न उठाएं, मुझे इससे एलर्जी है। हमारे समर्थन के लिए घूंसा दिखाएं।''
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें: साध्वी के बयान को सही ठहरा चुके हैं चिन्मयानंद