पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Samajwadi Party Protest Against Rakhi Birla

PHOTOS: राखी बिड़ला को हटाने की मांग को लेकर केजरीवाल का पुतला फूंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. दिल्ली की ठंड से हुई मौत के कारण सोशल वेलफेयर मंत्री राखी बिड़ला की बर्खास्तगी की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी युवाजन सभा दिल्ली प्रदेश इकाई ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर सीएम अरविंद केजरीवाल का पुतला भी फूंका। सपा युवाजन सभा का आरोप था कि दिल्ली में रैन बसेरों के नाम पर सरकार करोड़ों रुपए खर्च करती है। उसके बावजूद दिल्ली की सड़कों पर लोग मर रहे हैँ। दिल्ली को जो मंत्री खुद को आम आदमी बताते हैं उनके सामने ही आम आदमी ठंड से मर रहा है, लेकिन वे आंखें मूंदें हैं। सपा ने राज्यापाल को इस मामले में ज्ञापन भी सौंपा है। सपा ने कहा केजरीवाल ने यदि अपने मंत्रियों को नियंत्रित नहीं किया और राखी बिड़ला को नहीं हटाया तो अंजाम भुगतना होगा।

सपा ने सोमवार को दिल्ली की सड़कों पर निकलकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि वह आम आदमी की आड़ में राजनीति में अपनी जड़ें मजबूत करने में लगी है। उनके पार्टी के नेता लगातार आरोपों पर घिर रहे हैं, लेकिन पार्टी ने उन्हें हटाया नहीं। उन्होंने जंतर-मंतर पर अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका और राखी बिड़ला को बर्खास्त किया जाए।

आगे की स्लाइड में देखिए सीएम केजरीवाल के खिलाफ सपा के प्रदर्शन की तस्वीरें...