पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Security At Redfort Delhi For Republic Day

PICS: दिल्ली की सुरक्षा देख होगा अंदाजा, कितने सुरक्षित है हमारा गणतंत्र

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आतंकी वारदात की आशंका को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने लाल किले को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया, वहीं आतंकियों के नापाक इरादों के मद्देनजर 26 जनवरी के बाद भी सुरक्षा बेहद पुख्‍ता रखी गई है। दिल्‍ली में 500 से ज्‍यादा जगहों को संवेदनशील मनाते हुए उनकी सुरक्षा को बेहद कड़ा रखा गया है। यहां सुरक्षाबल बेहद चौकन्‍ने हैं। सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि आतंकी हर बार की तरह शाम के वक्‍त दिल्‍ली के प्रमुख भीड़भाड वाले बाजारों और अन्‍य जगहों को अपना निशाना बना सकते हैं।

उधर, इससे पहले लाल किला परिसर स्थित समारोह स्थल की सुरक्षा के लिए करीब 8000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। इन सुरक्षाकर्मियों में स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप, नेशनल सिक्योरिटी ग्रुप, सेना, अर्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिस के जवान शामिल रहे। लालकिला और इसके इर्द-गिर्द के इलाकों पर निगाह रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों ने सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए। इनसे लाल किला की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों सहित समारोह स्थल, पार्किंग और ऊंची इमारतों पर सीधी निगाह रखी जा सकेगी। लालकिला के पास स्थित सभी ऊंची इमारतों पर शार्प शूटर के साथ-साथ एंटी एयरक्राफ्ट गन की भी तैनाती की गई है।

आगे की स्लाइड में देखिए सुरक्षा की नजर में राजधानी की तस्वीरें...