नई दिल्ली. फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुन्द्रा और उनके पति राज कुन्द्रा दिल्ली के होटल ताजमान सिंह पहुंचे। मौका था शिल्पा शेट्टी कुन्द्रा रेन्ज की साड़ियों की लॉन्चिंग का। शिल्पा और राज ने इस दौरान एक साथ स्टेज शेयर किया। साड़ियों की लॉन्चिंग के लिए एक फैशन शो का आयोजन किया गया था। शिल्पा के साथ कई मॉडलों ने इस सीरीज की साड़ियों को पेश किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान शिल्पा अपने चुलबुले अंदाज में दिखीं। स्टेज पर उन्होंने डिजायनर्स और पति राज कुन्द्रा के साथ खूब मस्ती भी की। उन्होंने राज कुन्द्रा के साथ कुछ खास अंदाज में पोज भी दिए।
शिल्पा ने कार्यक्रम के दौरान प्रेस से भी बाद की। उन्होंने बताया की उन्हें भी साड़ियां बहुत पसन्द हैं। उन्हे अलग- अलग की साड़ियां पहनना भी पसन्द है। यही ध्यान रखते हुए वे इस सीरीज को लॉन्च कर रहीं हैं।
साड़ियों की बिक्री टीवी के माध्य से की जाएगी। टीवी पर ही इस रेंज की साड़ियों को देखा भी जा सकता है और फोन कर ऑडर भी किया जा सकता है।
आगे की स्लाइड्स में देखिए इवेंट की तस्वीरें।
सभी फोटो- भूपिंदर सिंह