(दुर्गापूजा के मौके पर डांस करते बाबुल सुप्रियो)
दिल्ली. पूरे देश की तरह दिल्ली में भी जगह -जगह रामलीलाओं का मंचन तो हो ही रहा है, साथ ही आज से दुर्गा पूजा भी शुरू हो गई है। आरामबाग पूजा समिति अपनी विशिष्टता और और पूजा के दौरान कोलकाता के शानदार व्यंजनों के साथ-साथ कोलकाता का माहौल पैदा करने के लिए जाना जाता है। पिछले साल की पूजा का बजट एक करोड़ था, लेकिन इस साल समिति ने देश में आई आपदाओं के कारण बजट काफी कम रखा है। हालांकि पूजा प्रेमियों में वही उत्साह पैदा करने के लिए मिनी कोलकाता का माहौल पैदा कर पूजा के गुणों को बरक़रार रखा गया। पूजा का उदघाटन सोमवार शाम प्लेबैक सिंगर बाबुल सुप्रियो ने दीप प्रज्जवलित करके किया, और साथ ही खूब ढोल बजाया तथा माँ दुर्गा की मूर्ति के आगे खूब नाचे भी।
इस साल के बड़े आकर्षण के तहत पंडाल के पास ही 50 फीट उंचे और 30 फीट चौड़े भैंसे का कटा हुआ सिर देखने को मिला। भित्ति डिजाइनर प्रणव राय ने कला निर्देशक तपन बोस के साथ मिलकर पंडाल की थीम और अंदर के पंडाल के अंदरूनी हिस्सों का निर्माण किया है। सलिल भट्टाचार्य ने मां दुर्गा की मूर्ति बनाई है और कुमारतुली की टीम ने प्रतिमा के लिए विशेष साडी की डिजाइन तैयार करने दिल्ली आए। भारतीय रंगमंच के निर्देशक बापी बोस पर लाइट और इफेक्ट की जिम्मेदारी थी।
आगे की स्लाइड्स में देखें बाबुल सुप्रियो ने पंडाल में कैसे जमाया रंग