पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sister's Love Lives Lost On Opposing Marriage

बहन के प्रेम विवाह का विरोध करने पर गंवाई जान, शादी से था नाराज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. बहन के प्रेम विवाह का विरोध करने का खामियाजा एक शख्स को अपनी जान गंवाकर भुगतना पड़ा। दरअसल, मेहताब नामक एक शख्स की बहन का अफेयर राबिश खान नामक शख्स से चल रहा था। जिसको लेकर मेहताब को एतराज था। मेहताब के मना करने के बाद भी दोनों के बीच न केवल अफेयर जारी रहा बल्कि दोनों ने शादी भी कर ली। जिससे गुस्साए मेहताब ने राबिश के चाचा आसिफ अली की पिटाई कर दी। जिसके बाद आसिफ अली ने मेहताब से बदला लेने की ठान ली।
मेहताब को अपने जाल में फंसाने के लिए आसिफ ने परवीन जहां नामक युवती का सहारा लिया। आसिफ ने परवीन को पांच हजार रुपए और मोबाइल फोन देकर मेहताब को अपने हुस्न के जाल में फंसाने का काम सौंपा।

मकसद में कामयाब होने के बाद परवीन जहां ने मेहताब को मिलने के लिए शास्त्री पार्क स्थित अपने घर में बुलाया। जहां आसिफ अपने दोस्त जाहिद और शाहरुख के साथ सैंट्रो कार में मेहताब का इंतजार कर रहा था। मेहताब के पहुंचते ही तीनों ने उसे अगवा कर लिया और उत्तर प्रदेश के मोदी नगर ले गए। मोदी नगर ले जाने के बाद तीनों ने मिलकर मेहताब की हत्या कर दी। मेहताब के शव को बोरे में बंद करके गंग नगर में फेंक दिया। पश्चिम जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह के अनुसार हत्याकांड में शामिल आसिफ, जाहिद और शाहरुख सहित परवीन जहां को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेहताब के शव की तलाश के लिए गंग नहर का 39 किमी का क्षेत्र खंगाला जा चुका है। लेकिन अभी तक शव बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने शव के बाबत सभी थाना क्षेत्रों को सूचित कर अपनी तलाश जारी रखी है।