नई दिल्ली. दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) प्रचंड बहुमत मिला है। आप को 70 में से 67 सीटें मिली हैं। बीजेपी के खाते में सिर्फ तीन सीटें आई हैं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला। बीजेपी की सीएम कैंडिडेट
किरण बेदी कृष्णानगर सीट से हार गईं। भाजपा की किरण बेदी को हराने वाले आप के उम्मीदवार एस.के. बग्गा हैं। 61 साल के बग्गा पेशे से वकील हैं और कृष्णानगर के ही निवासी हैं। कृष्णानगर बीजेपी की परंपरागत सीट थी। 1993 से हर विधानसभा चुनाव में यहां से बीजेपी जीती है। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन यहां से लगातार पांच बार विधायक रहे।
कौन हैं एस.के. बग्गा :
एस.के. बग्गा पेशे से वकील और समाज सेवी हैं। बग्गा और उनका परिवार जन लोकपाल के दौरान अन्ना हजारे के समर्थन में खड़ा हुआ था। बग्गा 1993 से 'भगवान श्री रामचंद्र दशहरा धार्मिक कमेटी' के अध्यक्ष हैं। ये कमेटी बच्चों की आर्थिक और मानसिक तौर पर मदद करती है।
बग्गा की सम्पत्ति :
एस.के. बग्गा के हलफनामें के अनुसार उनके पास कुल 7 करोड़ 41 लाख (74,141,683 रुपए) संपत्ति है। बग्गा के ऊपर 53 लाख रुपए की देनदारी है। बग्गा ने अपने हलफनामे में मासिक आमदनी 6 लाख 56 हजार रुपए बताई है।
किरण बेदी की हार :
दिल्ली की कृष्णानगर सीट से आम आदमी पार्टी के एस.के. बग्गा को 65773 वोट मिले, जब्कि किरण बेदी को 63297 वोट मिले। किरण बेदी बग्गा से 2476 वोट्स से हार गईं।
बग्गा ने बताई जीत की वजह :
आप के एस.के. बग्गा ने चुनाव प्रचार के दौरान एक बयान में कहा था कि किरण बेदी का कृष्णानगर निवासी ना होने के कारण उनका सपोर्ट और बढ़ गया है। अब चुनाव में जीत के बाद बग्गा का ये बयान सच साबित हुआ है। बग्गा ने हमेशा किरण को बाहरवाला बताया है। आपको बताते चलें कि 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर वर्धन ने 43150 वोट्स के मार्जिन से जीत दर्ज की थी। भाजपा की इस सुरक्षित सीट से किरण बेदी को हराने के बाद बग्गा ने रिकॉर्ड बनाया है।
आगे की स्लाइड्स पर देखिए चुनाव प्रचार के दौरान बग्गा की फोटोज-