नई दिल्ली. महज कुछ घंटे बाद
दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो जाएगी। लेकिन सोशल मीडिया से भाजपा-आप कार्यकर्ताओं की चुनावी खुमार नदारद है।
ट्विटर के ऊपरी 10 हैशटैग में
दिल्ली चुनाव कोई जगह नहीं बना पाया है। हालांकि माना जा रहा है कि मंगलवार सुबह मतगणना शुरू होते ही एक बार फिर सोशल मीडिया पर दिल्ली चुनाव छा जाएगा।
शनिवार शाम चुनाव समाप्त होते ही सोशल मीडिया से कुछ घंटे बाद दिल्ली चुनाव गायब हो गया। रविवार और सोमवार को ट्विटर पर दिल्ली चुनाव से संबंधित कोई जानकारी नहीं थी। आप के मुख्यमंत्री के दावेदार अरविंद
केजरीवाल ने 48 घंटे के दौरान मात्र चार-पांच ट्वीट कर शांत हो गए। हालांकि सोमवार को पार्टी के कुछ नेताओं ने ट्विटर पर सक्रिय रहे, लेकिन उनकी सक्रियता दिल्ली चुनाव के विपरीत काला धन को लेकर रही।
सोमवार शाम को ट्विटर पर पहले पायदान पर स्विस लीकस था, दूसरे पायदान पर 4 डेज एमएसजी, तीसरे पर दिल्ली वोट्स, चौथे पर
शाहरुख खान अवार्ड्स, पांचवें पर वाराणसी, नौंवें पर वलर्डकप और 10वें पायदान पर वैलेंटाइन डे शामिल है।
पटेल नगर कार्यालय पर जश्न की तैयारी
आम आदमी पार्टी ने अपने पटेल नगर कार्यालय पर जीत की जश्न की तैयारी शुरू कर दी है। चूंकि आप संयोजक
अरविंद केजरीवाल भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाएंगे। जश्न मनाने के लिए पार्टी कार्यालय में एलईडी और साउंड बॉक्स की व्यवस्था की गई है इसके अलावा कार्यकर्ताओं के लिए चाय-पकौड़े, नाश्ता और 100 किलोग्राम लड्डू का आर्डर दिया गया है। ढोल नगाड़ों के लिए कोठ पुतली की टीम को बुलाया गया है।
पार्टी कार्यालय में रहेंगे केजरीवाल
पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल मंगलवार को दिनभर पटेल नगर इलाके में स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ रहेंगे। चुनाव परिणाम आने के बाद केजरीवाल सबसे पहले बाल्मिीकी मंदिर जाएंगे। इसके बाद एक रैली निकालेंगे और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करेंगे। तत्पश्चात शाम को मीडिया को संबोधित करेंगे।