पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मीडिया पर हमलावर हुई 'आप', सोमनाथ भारती बोले- मैडम मोदी जी ने कितने पैसे दिए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. एक वक्त मीडिया को सिर-माथे रखने वाली आम आदमी पार्टी अब मीडिया को भलाबुरा कह रही है। शनिवार को पार्टी ने मीडिया पर दोतरफा हमला किया। पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- 'मीडिया के कुछ लोग हमें बदनाम कर रहे हैं।' इसके बाद कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने एक पत्रकार के सवाल के जवाब में कहा- 'मैडम मोदीजी ने कितने पैसे दिए हैं?' जबकि सवाल सिर्फ इतना सा था कि महिला आयोग ने जब समन जारी किया तो आप क्यों नहीं पेश हुए? भारती के बयान पर हंगामा होना ही था। हुआ भी। भाजपा, कांग्रेस और यहां तक कि 'आप' ने भी भारती के बयान को गलत कहा। केजरीवाल ने कहा भारती गलत बोल गए।

छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस से पहले आयोजित कार्यक्रम में केजरीवाल ने कहा- 'मीडिया आप को बेवजह बदनाम कर रहा है। ज्यादातर रिपोर्टर ईमानदार हैं लेकिन उनके मालिक हमारे खिलाफ हैं।' उन्हें ऐसा नहीं कहना चाहिए था। केजरीवाल ने एक कहानी भी सुनाई। कहा- 'एक बड़े चैनल के रिपोर्टर ने बताया कि एडिटर ने 'आप' के बारे में निगेटिव खबर करने को कहा। खिड़की एक्सटेंशन में 50 लोगों से बात की। कोई भी सरकार के खिलाफ नहीं बोल रहा था। पर कहा गया था इसलिए तीन-चार लोगों से बात कर निगेटिव स्टोरी की।' फिर केजरीवाल ने कहा- ये सही नहीं है।

आगे पढ़ें...फरवरी में जनलोकपाल, रामलीला मैदान में विधानसभा सत्र