पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोनम कपूर का खास अंदाज, फुल ब्लैक ड्रैस पहनकर पहुंची लोगों के बीच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. शनिवार की शाम दिल्ली वालों के लिए काफी खास रही। सोनम कपूर यहां एक माल में कपड़ों के ब्रांड के भारत में 10 वर्ष पूरे होने पर पहुंची थीं। वे इस दौरान एक खास अंदाज की ड्रेस में दिखीं। ये ड्रेस पूरी तरह काली काले रंग की थी साथ ही उन्होंने जो पर्स अपने साथ रखा था वो भी काला ही था। सोनम का ये अंदाज मॉल में मौजूद उनके फैंस को काफी अच्छा लगा। उन्हें देखने के लिए शोरूम के पास काफी मात्रा में लोग इकठ्ठे हो गए। लोगों ने अपने मोबाइल फोन से सोनम की तस्वीरें भी खीचीं। कार्यक्रम के दौरान सोनम अपने चुलबुले अंदाज में भी दिखाई दीं।
सोनम ने कार्यक्रम के बीच लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने ने अपने ड्रेसिंग स्टाइल के बारे में भी जानकारी दी। सोनम ने लोगों को बताया की किस तरह की ड्रेसिंग उन्हें सूट करेगी।
सोनम को देखने के लिए मॉल में लगातार भीड़ बढ़ती गई। बढ़ती भीड़ के कारण वहां सिक्योरिटी के पुख्ता इंतेजाम किए गए। ये माल साउथ दिल्ली में स्थित है। यहां रोज काफी मात्रा में लोग घूमने आते हैं।
आगे की स्लाइड में देखिए इवेंट की तस्वीरें।
सभी फोटो- भूपिंदर सिंह