नई दिल्ली. तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने विवादित बयान दिया है। श्रीरामपुर से सांसद बनर्जी ने कहा, "
नरेंद्र मोदी एक फालतू व्यक्ति हैं। ऐसा फालतू प्रधानमंत्री इस देश में कभी नहीं आया। उन्हें 2019 में लोग गुजरात के गांधीनगर में उसी गली में वापस घुसा देंगे, जहां से वे आए थे।' कल्याण यहीं नहीं रुके। उन्होंने पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह पर भी अभद्र टिप्पणी की।
उन्होंने कहा, "लाल बहादुर शास्त्री यदि आज जीवित होते और अपने नाती (सिद्धार्थ) को देखते तो उन्हें अपनी शादी पर ही खेद होता। ऐसा फालतू नाती...। उसने जीवन में कोई आंदोलन नहीं किया केवल धर्म के आधार पर नेता बन गया।'
बनर्जी के इस बयान पर मंगलवार को लोकसभा में हंगामा हुआ। स्पीकर सुमित्रा महाजन, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री एम. वेंकैया नायडू समेत अन्य सदस्यों ने उनसे माफी मांगने को कहा। लेकिन कोई असर नहीं हुआ। संसद के बाहर कल्याण बोले, "मैंने कुछ भी गलत नहीं बोला, तो माफी क्यों? मैंने जो बोला सदन के बाहर बोला। एक राजनीतिक पार्टी के नेता होने के नाते। सांसद के तौर पर नहीं। सदन में निंदा प्रस्ताव कैसे लाया जा सकता?’
आगे की स्लाइड में पढ़िए मोदी के साथ उनकी पत्नी के व्रत की ताकत।