पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Suicide, Suicide Note, Crime, New Delhi,Student

'..मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं', लिखा और छात्रा ने पंखे से लटककर दे दी जान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली.शाहदरा थाना क्षेत्र में छात्रा ने रविवार को दोपहर पंखे से लटककर जान दी। दीपा (25) डाइट की छात्रा थी। मौके से मिले सुसाइड नोट में दीपा ने लिखा है कि मां मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं। मुझे माफ कर देना मां लेकिन मैं जिंदगी से हार चुकी हूं। नोट में किसी को भी मौत का जिम्मेदार नहीं बताया गया है। पुलिस के अनुसार दिल्ली एलीमेंट्री टीचर एजुकेशन की छात्रा दीपा परिवार के साथ कबूल नगर शाहदरा में रहती थी।
पिता मनोज कुमार दिल्ली ट्रांसपोर्ट कापरेरेशन से सेवानिवृत्त हैं। रविवार दोपहर करीब दो बजे दीपा ने अपने कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। अचानक परिवार के एक सदस्य की नजर दीपा पर पड़ी। परिजन दीपा को पास के अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपा ने सुसाइड नोट में अपने माता-पिता से माफी मांगी है। उसने लिखा है कि वह अपनी जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या कर रही है इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वह किस वजह से परेशान थी।
पुलिस परिजनों व दीपा के मित्रों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
और इधर छात्र ने फांसी लगाकर जान दी, देखिए अगली स्लाइड...