पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चार साल की उम्र में लगा था गहरा सदमा, पेज-3 पार्टी की रौनक हैं शिव मेनन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. सुनंदा पुष्कर की मौत की पहेली और उलझती जा रही है। सुनंदा के बेटे शिव मेनन ने बुधवार को पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी है। शिव मेनन ने बुधवार को शशि थरुर का बचाव करते हुए कहा कि वे उनकी मां (सुनंदा पुष्कर) को नहीं मार सकते है। शिव ने कहा कि उन्होंने कभी भी मेरी मां के साथ मारपीट नहीं की। हां उनके बीच थोड़े मतभेद थे लेकिन वह दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। शिव ने यह भी कहा कि कि उनकी मां एक मजबूत दिल की महिला थी और वो खुदखुशी नहीं कर सकती। उन्होंने अपनी मां की मौत को लेकर तमाम अटकलों को विराम देते हुए कहा कि जो भी मेरी मां के बारे में जानता होगा उसे यह भी पता होगा कि वह अपनी जान खुदखुशी के जरिए नहीं दे सकती थी क्योंकि उन्हें अपने जीवन से बेहद प्यार था।

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत के पीछे `विषाक्तता’ मुख्य कारण बताये जाने के बाद दिल्ली पुलिस को निर्देश दिया है कि वह इस रहस्मयी मौत की जांच हत्या और आत्महत्या दोनों कोणों से करे। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में सुनंदा के भाई, पुत्र, थरूर और उनके कर्मचारियों के बयान दर्ज करने वाले एसडीएम ने कहा कि परिवार के किसी भी सदस्य को मौत के पीछे कोई षडयंत्र होने का संदेह नहीं है। 52 वर्षीय सुनंदा दक्षिणी दिल्ली के होटल में मृत मिली थीं। उससे एक दिन पहले उनकी पाकिस्तान की एक पत्रकार मेहर तरार से शशि थरूर से कथित प्रसंग को लेकर ट्विटर पर तकरार हुई थी।

सुनंदा पुष्कर की खुदकुशी की बात से इनकार करने वाले शिव मेनन अपनी मां की बेहद करीब थे। खाली समय में ज्यादातर समय दोनों एक दूसरे के साथ ही रहते थे। यहां तक अपने बेटे को लाइम लाइट में लाने के लिए भी सुनंदा पेज थ्री पार्टीज में भी शिव मेनन को अपने साथ ही रखती थी। शिव मेनन सुनंदा की दूसरी शादी से हैं। दिल्ली के बिजनेसमैन सुजीत मेनन की दिल्ली में रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। शिव उस वक्त महज 4 साल के थे। इस उम्र में पिता की मौत को देखने वाले शिव को गहरा सदमा लगा था, जिससे उन्हें कम्यूनिकेशन डिसऑडर की शिकायत हो गई थी। उस वक्त सुनंदा ही थीं जिन्होंने शिव को अपने प्यार के सहारे बड़ा किया और उन्हें इस सदमें से निकलने में मदद की। शिव फिलहाल एक उभरते हुए कलाकार के रूप में काम कर रहे हैं। जल्द ही वे बॉलीवुड में डेब्यू करते नजर आएंगे। शिव इसके लिए अनुपम एक्टिंग स्कूल से ट्रेनिंग भी ले चुके हैं और वे अक्सर पेज-3 पार्टीज में भी नजर आते हैं।

आगे की स्लाइड में पढ़िए बचपन में नहीं बोल पाते थे शिव मेनन...