पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Sunanda Pushkar Son Shiv Menon Statement

सुनंदा के बेटे शिव ने कहा- मां ने शांति से आखिरी सांस ली, नींद में ही गुजर गईं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध मौत के छह दिनों बाद उनके बेटे शिव मेनन ने पहली बार सार्वजनिक बयान दिया है। शिव मेनन ने इस बात से इंकार किया है कि शशि थरूर उनकी मां को किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचा सकते हैं। शिव ने कहा कि उनकी मां और शशि थरूर के बीच कभी कभार होने वाले मतभेदों के बावजूद काफी प्रेम था। उन्हें नहीं लगता कि शशि थरूर उनकी मां को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। सुनंदा पुष्कर और उनके पूर्व पति के बेटे शिव ने इस बात से भी इंकार किया है कि उनकी मां आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा सकती हैं।

उन्होंने कहा, 'मेरी मां बहुत मजबूत थी, वह आत्महत्या नहीं कर सकतीं।' शिव के अनुसार, उनकी मां की मौत खबरों के कारण उत्पन्न दबाव, तनाव और दवा की मात्रा में चूक के चलते दुर्भाग्यवश हुई है। मुझे कभी यकीन नहीं हो सकता कि शशि थरूर उनको किसी तरह से नुकसान पहुंचा सकते थे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार रात्रि दक्षिण दिल्ली के पांच सितारा होटल में सुनंदा पुष्कर मृत पाई गई थीं। शशि थरूर के पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ कथित संबंधों को लेकर एक दिन पहले ट्विटर पर उनकी तकरार हुई थी। मेनन ने कहा कि उनकी मां ने शांति से आखिरी सांस ली। नींद में ही वह गुजर गईं।

आगे की स्लाइड में पढ़िए जांच होने तक शशि मंत्री के रूप में काम न करें: एनसीपी