पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'गुत्थी पुरानी बात है अब चुटकी का है टाइम है, मेरा काम एंटरटेन करना है'

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़. टीआरपी का बिगबॉस बन चुके शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में गुत्थी बने सुनील ग्रोवर ने दुनिया का दिल जीत लिया था। बाद में कुछ टकराव हुआ और कपिल से उनकी राहें अलग हो गईं। सुनील ने अब लिया है नया अवतार और वे फरवरी में स्टार प्लस पर अपने नए शो 'मेड इन इंडिया-100 परसेंट देसी' में आ रहे हैं। उनके साथ इस प्रोग्राम में नजर आएंगी विकी डोनर फेम डॉली अहलुवालिया भी। दिलचस्प यह भी है कि अपने बेजोड़ अभिनय और प्रेजेंस ऑफ माइंड से नाम बना चुके ये दोनो कलाकार चंडीगढ़ से जुड़े हैं। सुनील यहां पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ चुके हैं तो डॉली का घर यहीं है। शो में मनीष पॉल भी अहम भूमिका निभाएंगे। इस नए शो पर हमने बात की सुनील ग्रोवर से...

गुत्थी से चुटकी का कैरेक्टर कितना अलग है? वे बताते हैं-गुत्थी अब पुरानी बात है। आगे बढऩा चाहते हो तो पुरानी चीजों के बारे में बात करना सही नहीं है। फिलहाल प्रोमो के जरिए हम धीरे-धीरे इस कैरेक्टर के बारे में बता रहे हैं। पूरी तरह मेरा कैरेक्टर क्या है इसका पता ऑडियंस को शो देखने के बाद ही समझ में आएगा। कपिल के शो के साथ आपके शो की तुलना हो रही है। इस बात का कितना प्रेशर है? ऑडिंयस तुलना करेगी इस बात से न तो इंकार कर सकता हूं न ही उन्हें रोक सकता हूं। लेकिन पर्सनली मुझे इस बात से कोई लेना देना नहीं है क्योंकि मैं खुद को साबित करने के लिए यह शो नहीं कर रहा हूं। मेरा काम लोगों को एंटरटेन करना है और इस काम में मैं पूरी तरह वफादार रहूंगा। शो का फॉर्मेट क्या है? सुनील कहते हैं-इस बारे में चैनल ने अभी बताने के लिए मना किया है। सिर्फ यह कहूंगा कि इसकी कहानी पूरी टीम और चैनल की सोच है। जिसमें पूरी फैमिली के लिए सिर्फ मनोरंजन ही मनोरंजन है। आपका शो कपिल से पहले आएगा क्या यह टाइम स्लॉट जानबूझ कर रखा गया है? उन्होंने बताया-ऐसा नहीं है। शो का समय चैनल तय करता है हम नहीं।

आगे पढ़िए डॉली आहलुवालिया भी बन रही हैं इस शो का हिस्सा...