नई दिल्ली.राजेंद्र प्लेस थाना पुलिस ने स्कूली बच्चों से अश्लील हरकतें करने के आरोप में 67 वर्षीय बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई। पीड़ित बच्चों की उम्र करीब 15 साल के आसपास है। बच्चों द्वारा मामले का खुलासा करने के बाद पुलिस ने आरोपी को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने वाले सुधीर कुमार के राजेंद्र नगर स्थित अपनी कोठी पर बच्चों को बहला फुसलाकर बुलाते थे और उसके साथ अश्लील हरकत करते थे।अधिकारी के मुताबिक वह यह काम लंबे समय से कर रहा है, लेकिन बीते कुछ समय में जब उसकी हरकतें बढ़ी तो बच्चों ने पहले अपने स्कूली शिक्षकों को घटना से अवगत कराया।
शिक्षकों ने बिना देरी करे पुलिस और बच्चों के परिजनों को मामले से अवगत कराया। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी सुधीर को गिरफ्तार कर लिया है।