पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Things Nutritious Plate Of Food Inflation Gaab

महंगाई की मार से खाने की थाली में से पौष्टिक चीजें गाएब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. दिनों दिन बढ़ती महंगाई लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। महंगाई के कारण लोगों की थाली से पौष्टिक आहर दूर होते जा रहे हैं। दालों से लेकर सब्जियों तक के दाम बढ़े हुए हैं। सरकारी कंट्रोल रेट पर बिकने वाला आटा भी महंगा हो गया है। कभी 10 किलोग्राम पैकेट का 139 रुपए में भागीदारी स्कीम के तहत मिलने वाला आटा 182 रुपए तक में बिक रहा है। लेकिन फिर भी सरकार की ओर से इस आटे का वितरण बंद कर दिया गया। फल खाने तो दूर बढ़ती महंगाई में अब दुकानों पर देखने को नहीं मिल रहे। अब बिजली की दरें बढ़ाने से महंगाई की मार झेल रहे लोगों को भी लगने लगा है कि सरकार तक उनकी परेशानी नहीं पहुंच रही।

पटपडग़ंज निवासी निर्मला देवी बताती हैं कि अब तो बाजार में 500 रुपए में भी फल और सब्जियां नहीं आती। जबकि तीन साल पहले तक 200 रुपए में फल और सब्जियां थैला भरकर आती थीं। अब सेब और अनार डेढ़ सौ रुपए किलो मिल रहा है। केला ही 40 से 60 रुपये दर्जन मिल रहा है और आसमान छूते सब्जियों के भाव तो जग-जाहिर हैं। इसके लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार है, जो फुटकर विक्रेताओं द्वारा दोगुने दामों पर बेची जा रही फल सब्जियों की कीमतों पर नियंत्रण नहीं कर पा रहे है।
सब्जी व फलों की कीमतों को लेकर सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि फुटकर विक्रेताओं के लिए सब्जी व फलों की कीमत के निर्धारण की सरकार की ओर से कोई नीति नहीं है। बारिश और बाढ़ के मौसम के कारण एक निश्चित अवधि में यह संकट उत्पन्न होता है। उसके बाद स्थिति सामान्य हो जाती है।

हाई-क्लास की थाली
ताज मानसिंह होटल
लंच 1600 रु +टैक्स
हयात होटल
लंच- 1735+टैक्स (बुफे सिस्टम)
डिनर- 1550+टैक्स
ली मेरिडियन
लंच- 2,000+टैक्स (बुफे सिस्टम)
संडे ब्रंच- 2400+टैक्स
मध्यम वर्ग के लिए
दाल मक्खनी+पनीर+मिक्सवेज+दो नान+गुलाब जामुन =हल्दीराम की थाली टैक्स सहित 208 रुपए की
निम्न वर्ग के लिए
1. छोले +चार कुलचे = 20 रुपए
2. छोले + दो भटूरे = 20 रुपए
3. दाल फ्राई + चार तंदूरी रोटी= 40 रुपए