पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुड मॉर्निंग से गुड नाइट के बीच सिर्फ ट्विटर-ट्विटर, जानें इसके साइड इफेक्ट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार से ट्विटर पर हुए विवाद के बाद सुनंदा पुष्कर की मौत हो गई। इस पर प्रतिक्रिया भी तरार ने ट्विटर पर ही दी। हालांकि, भास्कर की यह रिपोर्ट सुनंदा मामले से जुड़ी नहीं है, लेकिन वह ऐसे लोगों पर है जो अपना दिन-रात ट्विटर पर ही बिता रहे हैं।

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी का धरना हो या आसाराम की गिरफ्तारी। राहुल गांधी का भाषण हो या अचानक हुई बारिश। पिज्जा की डिलीवरी पर तो कभी इस बात पर कि उन्हें बुधवार से चिढ़ है। ऐसे लाखों हैं जिनके इन सब पर अपने विचार हैं और ये हर मुद्दे पर ट्वीट करते हैं। दिन-रात। 'गुडमॉर्निंग' से अपनी आमद दर्ज कराते हैं तो 'गुडनाइट' से बाय-बाय। बीच-बीच में यह ट्वीट कर ब्रेक लेते हैं कि उनके मोबाइल या टैब की बैटरी खत्म हो रही है।

भुवनेश्वर की सुश्री परमानिक 18 साल की हैं। 3 जनवरी को ट्विटर पर नए प्रोफाइल के साथ आईं। दोस्तो को हाय कहा। और शुरू हो गईं। पिछले 22 दिनों में वे 550 ट्वीट कर चुकी हैं। औसत 25 रोज। मंगलवार को उन्होंने एक घंटे के भीतर तीन टीवी सीरियल पर अपनी पसंद-नापसंद, पिज्जा आने पर खुशी, सुनंदा पुष्कर की खबरों, रिलेशनशिप जैसे सभी विषयों पर 19 ट्वीट किए। ट्विटर के दीवाने बढ़ते जा रहे हैं। देश में अभी 8.2 करोड़ ट्विटर अकाउंट हैं। जिनके 2016 तक 30 करोड़ हो जाने की उम्मीद है। सूर्या हॉस्पिटल चेन्नई की काउंसलर प्रीति मनोहर कहती हैं कि खुद को व्यक्त करने में और ट्वीट करने की लत लगने में बहुत बारीक फर्क है। हमारे पास ऐसे भी लोग आ रहे हैं जो एक घंटे में 50-50 ट्वीट कर रहे हैं।

मुंबई की पल्लवी जगुष्टे ने 29 सितंबर को ट्विटर पर अपना प्रोफाइल बनाया था। वे बिग-बॉस में आए गौहर और कुशाल की इतनी बड़ी फैन हो गईं कि अपने अकाउंट पर इनके लिए कैंपेन छेड़ दिया। पल्लवी सुबह से शाम तक इन्हीं के बारे में ट्वीट करतीं। 115 दिनों में वह 13,056 ट्वीट कर चुकी हैं। यानी औसत 113 ट्वीट रोज।

साइकोलॉजिस्ट मानते हैं कि ट्विटर के प्रति ऐसे लोगों में नशा तेजी से बढ़ा है, जिनकी रुचि यह जानने में ज्यादा होती है कि दूसरों की जिंदगी में क्या चल रहा है।

आगे की स्लाइड में जानिए ट्विटर के साइड इफेक्ट...