नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद
केजरीवाल ने गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और राजधानी में कानून व्यवस्था के मुद्दे को उठाया। सूत्रों ने कहा कि केजरीवाल ने सिंह से दिल्ली सरकार के लिए नए मुख्य सचिव की नियुक्ति का आग्रह किया क्योंकि डीएम स्पोलिया शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
उन्होंने गृह मंत्री को अपनी सरकार के नए मुख्य सचिव की पसंद से भी अवगत कराया। 1984 बैच के आईएएस अधिकारी आरएस नेगी इस पद के लिए दौड़ में शामिल हैं जो फिलहाल अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव हैं।। फोटो: मंगल कुमार